Thursday, March 19, 2026
Home देश Ganesh Utsav : ‘बाप्पा’ का बीमा 316 करोड़ का…! 69 किलो सोने...

Ganesh Utsav : ‘बाप्पा’ का बीमा 316 करोड़ का…! 69 किलो सोने व 336 किलो चांदी से सजा ‘गणेश प्रतिमा’… देखें VIDEO

423

मुंबई। Ganesh Utsav : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार से गणेशोत्सव शुरू होगा। शहर में इस महोत्सव पर सजने वाले बप्पा का पंडाल देशभर में मशहूर है। मुंबई के लालबागचा राजा का पंडाल सबसे समृद्ध माना जाता है। मुंबई में जीएसबी सेवा मंडल पंडाल की गणपति मूर्ति का इस साल 360.40 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है।

316 करोड़ का कराया बीमा

इस साल सार्वजनिक गणेशोत्सव का 69वां वर्ष है। पिछले साल, जीएसबी सेवा मंडल ने रिकॉर्ड 316.40 करोड़ रुपये का बीमा कराया था। इसमें इस साल 44 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। जीएसबी सेवा मंडल ने 69 किलोग्राम सोने और 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। मंडल के ट्रस्टी और प्रवक्ता अमित डी पई ने कहा कि हमारे गणेश मंडल का बीमा व्यापक है। इसमें तमाम जोखिम को शामिल किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए 30 करोड़ रुपये का बीमा भी शामिल हैं। मशहूर गणेश पंडालों पर करोड़ों रुपये का खर्च आता है। यही वजह है कि गणेश मंडल इनका बीमा भी कराते हैं।

बंगलूरू में 2.5 करोड़ के नोटों-सिक्कों से सजा सत्यगणपति मंदिर

गणेश चतुर्थी के अवसर पर बंगलूरू के जेपी नगर स्थित सत्यगणपति मंदिर (Ganesh Utsav) को 2.5 करोड़ रुपये के सिक्कों और नोटों से सजाया गया। इसमें श्रद्धालु भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़े।