Friday, April 26, 2024
HomeदेशGujarat Assembly Election Exit Poll: नतीजों से पहले गुजरात-हिमाचल का एग्जिट पोल...

Gujarat Assembly Election Exit Poll: नतीजों से पहले गुजरात-हिमाचल का एग्जिट पोल आज, शाम 5 होगा शुरु

नई दिल्ली। Gujarat Assembly Election Exit Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहा है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान के तुरंत बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल्स आएंगे।

Gujarat Assembly Election Exit Poll: एग्जिट पोल से साफ हो जाएगा कि गुजरात में किसकी सरकार बनने जा रही है तो वहीं हिमाचल में मतदाताओं ने किसके सिर पर ताज रखने का फैसला किया है।

Gujarat Assembly Election Exit Poll: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में किसके सिर ताज सजेगा। बता दें कि गुजरात और हिमाचल के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे, जबकि दिल्ली नगर निगम के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।

Exit Poll: पिछली बार क्या रहे थे नतीजे

Gujarat Assembly Election Exit Poll: के चुनाव में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं। चुनाव के बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

Gujarat Assembly Election Exit Poll: गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच वोटिंग हुई थी। 18 दिसंबर को नतीजे आए थे, गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी हैं।

Gujarat Assembly Election Exit Poll: वहीं, हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। बीजेपी के जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Gujarat Assembly Election Exit Poll: हिमाचल प्रदेश में इस बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है तो वहीं, गुजरात में इस बार तमाम बड़े ऐलानों के साथ दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP भी मैदान में है। ऐसे में गुजरात में भाजपा, कांग्रेस, और आप के बीच मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments