Thursday, October 22, 2026
Home देश Gujarat Politics: गुजरात में आप के दफ्तर पर पुलिस का छापा, भाजपा...

Gujarat Politics: गुजरात में आप के दफ्तर पर पुलिस का छापा, भाजपा पर भड़के केजरीवाल

339

अहमदाबाद। Police raid on AAP’s office in Gujarat गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार दौरा कर रहे हैं,जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है।

इस बीच अरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचे ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि तलाशी दो घंटे से ज्‍यादा समय तक चली।

आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस ने छापेमारी से अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैंं। केजरीवाल ने कहा कि “आप” के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है।

दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।”केजरीवाल ने कहा कि “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है।

कई बार गुजरात दौरा कर चुके केजरीवाल

आप नेता केजरीवाल अगस्त से अब तक कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल और राजकोट में चुनाव प्रचार कर अगस्त महीने की शुरुआत की थी।

अपनी अगली यात्रा के दौरान उन्होंने जामनगर में व्यापारी समुदाय और छोटा उदयपुर जिले के बोडली में आदिवासियों से बातचीत की। बाद में उन्होंने अहमदाबाद में और फिर कच्छ के भुज में दो अलग-अलग यात्राओं के दौरान टाउन हॉल बैठक की थी।