Monday, March 23, 2026
Home देश Heart Attack: मां के साथ मोबाइल पर कार्टून सीरियल पर...

Heart Attack: मां के साथ मोबाइल पर कार्टून सीरियल पर देख रही 5 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचे से पहले मौत

207

अमरोहा। Heart Attack: यूपी के अमरोह में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मां के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही 5 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के हथियाखेड़ा गांव का है।

 

Heart Attack: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथियाखेड़ा की रहने वाली 5 साल की कामिनी अपनी मां सोनिया के साथ मोबाइल पर कार्टून सीरियल देख रही थी। तभी अचानक उसके हाथ मोबाइल छूट गया। पहले तो मृतक की मां सोनिया ने सोचा कि वो जानबूझकर ऐसी हरकत कर रही है. मगर, जब उसे हिलाकर देखा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उसनेे शोर मचाया।

 

Heart Attack:चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब आनन-फानन उसको गांव के एक चिकित्सक को दिखाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया। कामिनी माता-पिता की इकलौती संतान थी. 30 जनवरी को उसका पांचवां जन्मदिन मनाया जाना था। सोनिया का कहना है कि बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी, देर शाम तक खेलने के बाद उसने खाना खाया था।

 

Heart Attack: कामिनी की अचानक मौत के मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सत्यपाल सिंह का कहना है कि जिस तरह घटनाक्रम बताया जा रहा है कि अचानक बच्ची की मृत्यु हुई है, उसकी वजह हार्ट अटैक हो सकती है। मगर, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकता था। फिलहाल, जो परिजन बता रहे हैं, उस पर ही विश्वास किया जा सकता है।