Wednesday, March 4, 2026
Home छत्तीसगढ़ Heat wave: हीट वेव से मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर...

Heat wave: हीट वेव से मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

195

रायपुर/दुर्ग। Heat wave: छत्तीसगढ़ में हीट वेव से मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम नाम भद्रा बाई ठाकुर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुर्ग में भीषण गर्मी की वजह से मनरेगा में कार्य करने वाली महिला मजदूर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है।

 

Heat wave: बता दें, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 24 घंटे में गर्मी ने इस साल के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री मुंगेली जिले में दर्ज किया गया।

 

Heat wave: वहीं राजधानी में 46 डिग्री, रायगढ़ में 46.3, सूरजपुर में 45.4, दुर्ग में 44.6, कोरबा में 44.5, महासमुंद में 46.7 डिग्री और बिलासपुर में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 43.5, राजनांदगांव में 45.0, कांकेर में 41.2, नारायणपुर में 40.1 और जगदलपुर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।