Monday, March 16, 2026
Home क्राइम Honeytrap Case : हाईप्रोफ़ाइल हनीट्रैप के आरोपी आरती दयाल पर अब चोरी...

Honeytrap Case : हाईप्रोफ़ाइल हनीट्रैप के आरोपी आरती दयाल पर अब चोरी का मामला दर्ज

440

भोपाल। Honeytrap Case : मध्यप्रदेश के हाईप्रोफ़ाइल हनीट्रैप मामले में आरोपी आरती दयाल पर बेंगलुरु में चोरी की FIR दर्ज की गई है। आरती पर लड़कियों के सोने के गहने-नगदी समेत 10 लाख का माल चोरी करने का आरोप है। बेंगलुरु पुलिस ने आरती को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल, आरती दयाल बेंगलुरु में पीजी में रहकर स्पा पार्लर में जॉब कर रही थी। उस पर आरोप है कि इस दौरान उसने वहां रहने वाली कई लड़कियों के सोने के गहने-नगदी समेत 10 लाख का माल चोरी की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरती दयाल को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मध्यप्रदेश PHQ को सूचना दी है।

हनीट्रैप की मास्टर माइंड है आरती दयाल

बता दें कि आरती दयाल 2019 में हनीट्रैप की मास्टर माइंड रही है। 18 सितंबर 2019 को क्राइम ब्रांच ने भोपाल से तीन और इंदौर से दो महिलाओं समेत ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिलाओं ने इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह को हनी ट्रैप में फंसाकर वीडियो के जरिये तीन करोड़ रुपये मांगे थे। पलासिया थाने में आरती दयाल, मोनिका यादव, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी भटनागर और ड्राइवर ओमप्रकाश कोरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मई 2022 में आरोपी आरती दयाल को जमानत (Honeytrap Case) मिल गई थी।