Monday, August 17, 2026
Home Uncategorized Horrible Accident : डेढ़ साल का मासूम वाशिंग मशीन में 15 मिनट...

Horrible Accident : डेढ़ साल का मासूम वाशिंग मशीन में 15 मिनट वॉश होता रहा…उसके बाद जो हुआ

542

नई दिल्ली। Horrible Accident : दिल्ली में एक भयंकर दुर्घटना में एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा साबुन और पानी से भरी टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन में गिर गया। इतना ही नहीं बल्कि वह उस पानी में लगभग 15 मिनट तक रहा डूबा रहा। इसके बाद सात दिनों तक कोमा और वेंटीलेटर पर रहने के बाद चमत्कारी रूप से स्वस्थ्य होकर घर लौट आया। बच्चा वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अब बच्चा सामान्य व्यवहार कर रहा है और ठीक से चल रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक खतरनाक हादसा सामने आया है। डेढ़ साल का एक बच्चा वॉशिंग मशीन में साबुन वाले पानी में डूब गया था। 15 मिनट तक वह उसी पानी में डूबा रहा। जब उसे निकाला गया तो वह एकदम नीला पड़ गया था। 12 दिनों की मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की जान बचा ली है। डूबने की वजह से बच्चा कोमा में चला गया था। इन 12 दिनों में उसे वेंटिलेटर भी रखा गया। अच्छी बात यह रही कि बच्चा अब पूरी तरह से ठीक हो गया है और अस्पताल से अपने घर भी आ गया है।

बच्चे का इलाज करने वाले फोर्टिस अस्पताल (Horrible Accident) के डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चा अब ठीक है और आराम से चल भी रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि जब बच्चे को अस्पताल लाया गया तो वह बेहोश था।उसका शरीर किसी तरह का रेस्पॉन्स नहीं दे रहा ता और नही उसकी सांसें ठीक से चल रही थीं। डॉक्टर राहुल नागपाल बताते हैं, ‘बच्चा पूरी नीला पड़ गया था। उसके दिल की धड़कन टूट रही थी। ब्लड प्रेशर एकदम खत्म सा हो गया था।’