Saturday, July 27, 2024
HomeकोरबाKorba: भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी को देखना चाहते...

Korba: भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी को देखना चाहते हैं, तो पहले ये रूट समझ लें, नहीं तो आज सड़क पर ही थम जाएगी आपकी यात्रा

कोरबा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी रविवार को ऊर्जानगरी कोरबा की सड़कों पर पैदल चलते दिखेंगे। जाहिर है उन्हें सुनने और देखने हजारों की भी जुटेगी। ऐसे में अगर उनकी एक झलक पाने की आपकी भी इच्छा हो, तो रविवार को थोड़ी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। पर उससे भी जरूरी बात ये है कि इस अवसर के लिए खास ट्रैफिक रूट बनाया गया है। अगर आपने इस रूट चार्ट को ठीक से नहीं समझा तो राहुल की न्याय यात्रा में पहुंचना तो दूर आपकी यात्रा सड़कों के जाम पर ही थम सकती है। इसलिए इस खबर को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित रूट पर आवागमन की व्यवस्था के साथ प्रतिबंधित मार्ग को जान लें तो बेहतर होगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 और 12 फरवरी को कोरबा जिले में रहेगी। वे रायगढ़ जिले से होते हुए सक्ती, भैंसमा में 11 फरवरी को यात्रा आएगी। न्याय यात्रा के साथ चलने वाले काफिले और उमड़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने न्याय यात्रा के मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ कई रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है। निर्धारित रूट प्लान कुछ इस तरह से होगा।

ये हैं रविवार को प्रतिबंधित मार्ग

लबेद से लेकर भैसमा कालेज, उरगा प्रतिबंधित रहेगा।

उरगा मार्ग से सीतामाणी ओवरब्रिज अग्रसेन तिराहा , टी.पी. नगर से स्टेडियम चौक तक प्रतिबंधित रहेगा।
सीएसईबी चौक, दर्री, छुरी, कटघोरा, बांगो, मोरगा मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

0 भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित
करतला थाना के पास से प्रतिबंधित रहेगी।
सरगबुंदिया स्कूल के पास से प्रतिबंधित रहेगी।

कनकी के पास से प्रतिबंधित रहेगी।

कुसमुण्डा भुट्टा चौक से प्रतिबंधित रहेगी।

कुसुमुण्डा 4 नं. गेट से प्रतिबंधित रहेगी।

छुराकछार-पाली-कटघोरा बाईपास प्रतिबंधित रहेगी।
ताराघाटी के पास से प्रतिबंधित रहेगी।

गोढ़ी से लेकर ध्यानचंद चौक तक प्रतिबंधित रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments