Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़IFS को क्रेडा के CEO पद से हटाया.. 4 डिप्टी कलेक्टर, 9...

IFS को क्रेडा के CEO पद से हटाया.. 4 डिप्टी कलेक्टर, 9 तहसीलदार और 5 नायब तहसीलदार के प्रभार में फेरबदल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दिन से शुरू हुआ बड़े अधिकारियों के तबादलों और नई जगहों पर नियुक्तियों का दौर अब भी जारी है। इसी बीच बड़ी खबर है कि भारतीय वन सेवा के अधिकारी आलोक कटियार को तत्काल प्रभाव से CEO, क्रेडा के पद से हटा दिया गया है। उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस सौंप दी गई है। इस आशय के आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। इसके साथ ही बिलासपुर और सूरजपुर जिले में डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों को ​तबादला हुआ है।
बिलासपुर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां पर 2 डिप्टी कलेक्टर, 7 तहसीलदार और 5 नायब तहसीलदार का प्रभार बदला गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने यह फेरबदल किया है। डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी कोटा एसडीएम बनाए गए हैं वहीं डिप्टी कलेक्टर अमित सिन्हा जिला कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किए गए हैं।

इनके अलावा शिल्पा भगत, तहसीलदार सकरी को नजूल तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अश्वनी कंवर तहसीलदार बिल्हा को तहसीलदार सकरी, लखेश्वर प्रसाद किरण तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बिल्हा, गरिमा ठाकुर नजूल तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार रतनपुर, अभिषेक राठौर तहसीलदार मस्तुरी को तहसीलदार बोदरी, प्रमोद कुमार पटेल तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तुरी, प्रकाशचंद साहू अतिरिक्त तहसीलदार सकरी को तहसीलदार बेलतरा, कृष्णमूर्ति दीवान नायब तहसीलदार सीपत को नायब तहसीलदार बिल्हा, देशराम कुर्रे नायब तहसीलदार बिल्हा को नायब तहसीलदार सीपत, लीलाधर चन्द्रा नायब तहसीलदार गनियारी को नायब तहसीलदार सकरी, श्रद्धा सिंह नायब तहसीलदार रतनपुर को नायब तहसीलदार गनियारी और प्रियंका कुशवाहा नायब तहसीलदार कोटा को नायब तहसीलदार रतनपुर का प्रभार दिया गया है।

इधर, सूरजपुर में जिला प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है, 2 डिप्टी कलेक्टर और 2 तहसीलदार का तबादला किया गया है।सूरजपुर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।

वहीं एक अन्य खबर में कांकेर के नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। 2012 बैच के IAS अधिकारी अभिजीत सिंह को पहले भी नारायणपुर जिले की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाएं प्राथमिकता में रहेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments