Friday, October 30, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने...

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने 9 ट्रेनों को किया रदद्

218

The Duniyadari:रायपुर- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने फिर से 9 ट्रेनों को रदद् कर दिया है.

रेलवे ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के उद्देश्य से रायपुर मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा.

इस कार्य के चलते 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2024 तक 9 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए रद्द ट्रेनों की सूची जारी की है.