Monday, October 5, 2026
Home देश Indonesia Earthquake: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, एक घंटे के भीतर 5 आफ्टरशॉक

Indonesia Earthquake: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, एक घंटे के भीतर 5 आफ्टरशॉक

380

जकर्ता। Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया में रविवार आधी रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यहां एक के बाद एक सोमवार को महज 1 घंटे के भीतर 5 भूंकप आए. हालांकि, इनकी तीव्रता 3.1 से 4.5 तक रही। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर अंदर था। भूकंप में जान-माल का नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप को लेकर EMSC की जानकारी में बताया गया है कि भूकंप रात में लगभग 1.26 मिनट पर सुलावेसी में आया था। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में एक हल्का भूकंप आया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा था कि पापुआ के उत्तरी तट के पास जयपुरा में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया और यह 22 किलोमीटर (13 मील) की गहराई पर केंद्रित था, इसमें चार लोगों की मौत हुई है।