नई दिल्ली/मुंबई। INS Mahendragiri warship launched: हिंद महासागर में चीनी चाल और पाकिस्तान को पस्त करने के लिए भारतीय नौ सेना का जंगी युद्धपोत INS महेंद्रगिरी शुक्रवार को समुंदर में उतर चुका है। मुंबई में स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने इसे लॉन्च किया। इसका नाम ओडिशा के एक पर्वत शिखर के नाम पर है।
बता दें कि प्रोजेक्ट 17A के तहत तैयार नीलगिरि श्रेणी का सातवां और आखिरी युद्धपोत है। INS महेंद्रगिरी की लंबाई 149 मीटर है और इसका करीब 6,670 टन वजन है। इसी गति 28 समुद्री मील प्रति घंटा है। सबसे बड़ी बात है कि इन्हें मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत तैयार किया गया है। ऐसे में 75 फीसदी उपकरण स्वदेशी हैं।
0.ये है इसकी खूबी…
एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स।
ऑटो मेलारा नौसैनिक गन।
बराक-8 मिसाइल लांच में सक्षम।
एंटी-सबमरीन वेपन सिस्टम से लैश।
बेहतर प्लेटफॉर्म प्रबंधन सिस्टम।
आधुनिक हथियार, सेंसर, रडार मौजूद।
पनडुब्बी को मार गिराने में सक्षम।
0.प्रोजेक्ट 17A के सात युद्धपोत
INS नीलगिरी
INS उदयगिरी
INS हिमगिरी
INS तारागिरी
INS दूनागिरी
INS विंध्यागिरी
INS महेंद्रगिरी