Sunday, March 15, 2026
Home खेल IPL 2022: हैदराबाद की लगातार 5वीं जीत, एकतरफा मैच में RCB को...

IPL 2022: हैदराबाद की लगातार 5वीं जीत, एकतरफा मैच में RCB को 9 विकेट से हराया

228

मुंबई। IPL2022 में शनिवार को खेले गए दिन के दूसरे मैच में हैदराबाद ने एकतरफा मुकाबले में बेंगलुरु को 9 विकेट से हरा दिया है। SRH के सामने सिर्फ 69 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 8 ओवर में ही हासिल कर लिया। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 47 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की 7 मैचों में ये लगातार 5वीं जीत है। इससे पहले टीम ने शुरुआती 2 मैच हारे थे। वहीं, RCB की 8 मैचों में ये तीसरी हार रही। टीम ने 5 मैच जीते हैं।

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने फैंस को निराश किया। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 68 के स्कोर पर सिमट गई।

सुयाष प्रभुदेसाई ने सबसे ज्यादा 15 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक शून्य पर पवेलियन लौटे। SRH की ओर से मार्को येन्सन और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए।

येन्सन के अलावा टी नटराजन के खाते में भी तीन विकेट आए। वहीं, जगदीश सुचित ने 2 और उमरान, भुवनेश्वर के खाते में एक-एक विकेट आए।

हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने RCB का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। RCB का ये दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2017 में KKR के खिलाफ RCB की टीम 49 रन पर ऑल आउट हुई थी।