Sunday, April 26, 2026
Home Breaking CG BREAKING: करंट से ठेका श्रमिक की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे...

CG BREAKING: करंट से ठेका श्रमिक की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

34

The Duniyadari: दुर्ग- जिले के रिसाली क्षेत्र में शनिवार को विद्युत लाइन सुधार कार्य के दौरान एक ठेका श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रोशन कुमार देवांगन के रूप में हुई है, जो रिसाली नगर निगम में अनस्किल्ड लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद निगम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गणेश नगर इलाके में बिजली लाइन दुरुस्ती का कार्य चल रहा था। इसी दौरान रोशन देवांगन सक्रिय विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर प्रशासन और निगम की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।