Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ IPS राजेश कुकरेजा ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक की संभाली कमान..45 दिन की...

IPS राजेश कुकरेजा ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक की संभाली कमान..45 दिन की ट्रेंनिग के लिए…

1095

महासमुंद. IPS officer Rajesh Kukreja: 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुकरेजा ने सोमवार को महासमुंद पुलिस अधीक्षक की कमान संभाली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव और अन्य राजपत्रित अधिकारियों से परिचय के बाद राजेश कुकरेजा का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सलामी देकर स्वागत किया गया और फिर प्रत्येक कर्मचारी से मुलाकात की गई।

महासमुंद जिले में राजेश कुकरेजा 2013 से 2016 तक तीन साल तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर भी रहे। हम आपको बताना चाहेंगे कि आईपीएस अवार्ड मिलने के बाद महासमुंद एसपी धर्मेंद्र सिंह ने 45 दिनों की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए है. इस अवधि में एसपी राजेश कुकरेजा को महासमुंद पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।