Tuesday, October 20, 2026
Home देश ISRO कल फिर रचने जा रहा इतिहास, NVS-01 सैटेलाइट की लॉन्चिंग की...

ISRO कल फिर रचने जा रहा इतिहास, NVS-01 सैटेलाइट की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू

337

नई दिल्ली। ISRO : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने 29 मई को यहां भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) के जरिए एक नौवहन उपग्रह को प्रक्षेपित किए जाने की 27.5 घंटे की उल्टी गिनती रविवार को शुरू कर दी।

ISRO : अंतरिक्ष एजेंसी ने दूसरी पीढ़ी की नौवहन उपग्रह श्रृंखला के प्रक्षेपण की योजना बनाई है जो नाविक (भारत की स्वदेशी नौवहन प्रणाली) सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करेगी।

ISRO : यह उपग्रह भारत और मुख्य भूमि के आसपास लगभग 1,500 किलोमीटर के क्षेत्र में तात्कालिक स्थिति और समय संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा। इसरो के सूत्रों ने बताया कि प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती रविवार को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो गई।