Saturday, March 14, 2026
Home देश Khalistani terrorist: पाकिस्तान में मरा भिंडरावाले का भतीजा खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह...

Khalistani terrorist: पाकिस्तान में मरा भिंडरावाले का भतीजा खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे, लुधियाना कोर्ट बम धमका केस में था आरोपी

209

नई दिल्ली। Khalistani terrorist: पाकिस्तान में प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स चलाने वाले लखबीर सिंह रोडे के निधन की खबर है। वह इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का भी संचालन करता था। लखबीर की उम्र 72 साल थी।

 

Khalistani terrorist:लखबीर खालिस्तान की मांग को लेकर हिंसा फैलाने वाले जरनैल सिंह भिंडरवाले का भतीजा था। उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बना लिया था और आईएसआई जैसी एजेंसियों की मदद से भारत विरोधी एजेंडा चलाता था। भारत ने उसे UAPA के तहत वॉन्टेड आतंकी घोषित किया था। लंबे समय से वह पाकिस्तान में ही बसा हुआ था।

 

 

Khalistani terrorist: लखबीर सिंह रोडे की मौत की पुष्टि की उसके भाई और अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने भी की है। जसबीर सिंह रोडे के मुताबिक पाकिस्तान में लखबीर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। बता दें कि इस साल पाकिस्तान में अब तक दो खालिस्तानी मौत का शिकार हो चुके हैं। 6 मई 2023 को खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजावर की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

 

आईएसआई के इशारे पर मचाता था पंजाब में चलता था आतंकी स्लीपर सैल

 

 

Khalistani terrorist: लखबीर सिंह रोडे को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी में आईएसआई समर्थन प्राप्त था। उस ने खासकर पंजाब में आतंक मचाने के लिए कई स्लीपर सैल तैयार कर रखे हैं। रोडे पाकिस्तान से हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी पंजाब में करवाता था। लखबीर रोडे ने ही लुधियाना की कोर्ट में भी बम धमाका कराया था। उसने ही हथियार, गोला-बारूद समेत टिफिन बम भेजे थे।