Saturday, July 27, 2024
HomeकोरबाKorba : जाम पड़ी नाली से राहत पाने लोगों ने खोद दी...

Korba : जाम पड़ी नाली से राहत पाने लोगों ने खोद दी मुख्य सड़क, अब सड़क के गड्ढे से हर कोई हो रहा परेशान

कोरबा। कॉलोनियों और बस्तियों में सफाई व्यवस्था किस कूड़े के ढेर में जा छिपी है, यह समझ से परे है। कहीं कूड़ा करकट है तो कहीं नालियां नजबजाती गंदगी से जाम पड़ी हैं। बार बार शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण तो दूर निगम प्रशासन के पास देखने की भी फुर्सत नहीं। लाल घाट के रिसदा बस्ती के लोग भी इन दिनों कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में न तो नियमित साफ सफाई हो रही है और न ही गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नालियों का जाम ही ठीक किया जा रहा है।

 

नालियों की लम्बे समय से सफाई नहीं किए जाने से उसमें गंदगी भरी है और मच्छर मक्खियों के साथ बीमारियों का डर बना रहता है। बदबू से परेशान लोगों ने कई बार शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर बस्ती के लोगों ने पानी निकासी के लिए मुख्य सड़क ही खोद दी है। यह मामला नगर निगम क्षेत्र के लालघाट वार्ड के रिसदा बस्ती का है। मुख्य सड़क होने के कारण बालको से कोरबा आने वाले इसी सड़क से आना जाना करते हैं। जिससे वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। निगम के जोन प्रभारी और कर्मचारी इसी मार्ग से गुजरते हैं। उसके बाद भी सड़क की खुदाई करने वालों के खिलाफ कोई करवाई नहीं हुई। लोग उसी नाली से अपने वाहन गुजारने को मजबूर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments