Korba : पौधे रोपित कर नागरिकों ने लिया सुरक्षा और देखभाल का संकल्प

330

0 नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति परसाभांठा का कार्यक्रम आयोजित।

कोरबा। प्रकृति और पर्यावरण की फिक्र अब लोगों में दिखाई देने लगी है। बड़ी संख्या में लोग पौधे रोपित कर अपनी जागरुकता का परिचय दे रहे हैं। इसी कड़ी में बालको क्षेत्र से लगे परसाभांठा में भी पौधरोवण किया गया और बड़े होने तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया। यह कार्यक्रम नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति परसाभांठा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक-41 में हरियाली के संरक्षण का संदेश लेकर लोगों ने बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। आयोजन समिति के पवन यादव ने बताया की वृक्षारोपण हमारे वर्तमान और भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। वृक्षारोपण से हमारे पर्यावरण का संरक्षण के साथ साथ हमारे जीवन को भी प्रदूषण से मुक्त और स्वस्थ बनाता है। इसीलिए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन यादव, दीपक चावड़ा, संजय सोनी, राहुल ठाकुर, कन्हैया, किशन, सोनू, ओंकार, हीरा, जगदीश साहू, सावित्री जायसवाल, सुनीता साहू, कौशल्या विश्वकर्मा, साक्षी यादव ने पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।