Tuesday, April 28, 2026
Home पुलिस KORBA: कोयला से लदे पिकअप के साथ आरोपित गिरफ्तार, जुड़े है...

KORBA: कोयला से लदे पिकअप के साथ आरोपित गिरफ्तार, जुड़े है इनसे तार…

446

कोरबा। उरगा पुलिस ने अवैध कोयला से लदे पिकअप के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जब्त कोयले की बाजार कीमत 10 हजार 5 सौ रुपये एवं गाड़ी कीमत 5 लाख बताई जा रही है।

बता दें कि पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने अवैध कारोबारियों पर सभी थाना चौकियों को सख्त हिदायत देते हुए कार्यवाही के निर्देश दिया है। कप्तान के आदेश के परिपालन मे गुरुवार को उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी लगातार कार्यवाही कर रहे है। इस कड़ी उरगा थानेदार को खबरीलाल से खबर मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 बीए 4316 भिलाई खुर्द से चोरी का कोयला भरकर ले जा रहा हैं। इस पर उरगा टीआई सनत सोनवानी के मार्गदर्शन पर कुदुरमाल पुल के समीप घेराबंदी कर कोयला लोड पिकअप क्रमांक सीजी 12 बीए 4316 के चालक तुषार कुमार बरेठ निवासी राजापारा को धर दबोचा। पकड़े गए पिकअप चालक से कोयला के वैध दस्तावेज मांगने पर बगले झांकने लगा। कोयला का दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर आरोपित तुषार कुमार बरेठ निवासी राजापारा को धारा 41(1-4)/ 379 के तहत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

 

इनका रहा योगदान

इस कार्रवाही में उरगा थानेदार सनत सोनवानी, उप निरीक्षक आंनद राम साहू, आरक्षक राजकुमार साहू,निलेश दिनकर, यादराम बघेल, कमल सिंह कंवर की सराहनीय भूमिका रही।