Thursday, October 29, 2026
Home Breaking KORBA : जंगल मे हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप…

KORBA : जंगल मे हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप…

268

The Duniyadari:कोरबा- कुदमुरा रेंज के जंगल मे हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। डीएफओ अरविंद पीएम ने कहा 11 केवी हाई टेंशन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया जाएगा।

बता दें कि कुदमुरा रेंज के गीतकुंवारी के जंगल मे हाथी की मौत हुआ है। हाथी के शव मिलने की खबर के बाद वन विभाग में हड़कम्प मच गया है।

बताया जा रहा है कि हाथी का दल कुदमुरा रेंज के लबेद क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिसमे से एक हाथी का सूंड़ हाईटेंशन वायर के चपेट में आ गया। जिसकी वहज से उसकी मौत हुई है। बहरहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई।

11 केवी हाईटेंशन की चपेट में आने से हुई मौत – डीएफओ

वन मण्डल कोरबा के डीएफओ अरविंद पीएम का कहना है कि जंगल मे 11 केवी हाईटेंशन विद्युत वायर लटक रहा है। जिसकी हाइट कम होने की वजह से हाथी का सूंड़ तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई ।