Friday, March 29, 2024
HomeकोरबाKorba: पिस्टल नकली पर दहशत असली..रील बनाकर स्टेटस पर डालकर..रौब दिखाने का...

Korba: पिस्टल नकली पर दहशत असली..रील बनाकर स्टेटस पर डालकर..रौब दिखाने का चल रहा था खेल,दो को कोतवाल ने भेजा जेल…

कोरबा। कोरबा में पुलिस ने पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद पिस्टल नकली है। आरोपी पिस्टल के साथ रील बनाकर अपने स्टेटस में भी लगाते थे। इनमें से एक आरोपी आदतन अपराधी है। उसे पहले जिलाबदर भी किया जा चुका है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को राताखार मुख्य मार्ग पर दो युवकों के पिस्टल लेकर दहशत फैलाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके से राताखार निवासी विशाल शुक्ला और पुरानी बस्ती निवासी पंकज शुक्ला को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नकली पिस्टल को असली बताकर दहशत फैलाते थे। आरोपी कार और बाइक से घूमते थे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे।

 

थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। एक युवक विशाल शुक्ला आदतन बदमाश है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि वातावरण को अशांत करने वाले अराजक तत्व किसी भी कीमत पर नहीं बक्से जाएंगे और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments