Thursday, September 24, 2026
Home Breaking KORBA: बस स्टैंड के पास रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को...

KORBA: बस स्टैंड के पास रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत… दो गंभीर रूप से घायल

251

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा जिलान्तर्गत पाली बस स्टैंड के पास रेत से भरे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन ग्रामीण सवार थे, तीनों सडक पर गिर गए। गंभीर चोट लगने से एक ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा हैं की दोपहिया वाहन पर सवार होकर दुलार सिंह, अमर सिंह और जितेंद्र यादव नामक ग्रामीण पाली विकासखंड के ग्राम मादन में रोजी-मजदूरी का काम करने जा रहे थे। तभी पाली बस स्टैंड में पानी टंकी टॉवर मोहल्ला के पास एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

बाइक पर सवार तीनों युवक सडक पर गिरे। गंभीर चोट लगने से जितेंद्र यादव नामक ग्रामीण की मृत्यु हो गई, जबकि दुलार सिंह और अमर सिंह को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है।