Thursday, March 12, 2026
Home कोरबा Korba: रिटायरमेंट पर वरिष्ठ ओवरमैन अजय गढ़ेवाल को इन्मोसा परिवार ने दी...

Korba: रिटायरमेंट पर वरिष्ठ ओवरमैन अजय गढ़ेवाल को इन्मोसा परिवार ने दी विदाई, समारोह में शामिल हुए सभी मेंबर

427

कोरबा। दीपका क्षेत्र के वरिष्ठ ओवरमैन अजय गढ़ेवाल का दीपका से सेवानिवृत्ति पश्चात्, दीपका क्षेत्र के इन्मोसा परिवार द्वारा स्नेह मिलन दीपका में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जेबीसीसीआई सदस्य लक्ष्मण चन्द्रा वरिष्ठ स्टाफ एसके सिंह,शैलेन्द्र प्रसाद, आलोक कुमार शर्मा, नुरुल हसन, एसके बोस, ए. टोप्पो, शिवशंकर शुक्ला, रत्नाकर, कार्तिक राम केवट सहित दीपका क्षेत्र के लगभग सभी माईनिंग स्टाफों शामिल हुए।

विदाई समारोह में लक्ष्मण चन्द्रा ने कहा कि दीपका क्षेत्र में इन्मोसा परिवार के सदस्यों का आपस में स्नेह एवं भाई चारा इसी प्रकार हमेशा बना रहे, सभी को एक दूसरे के सुख दुःख में परस्पर सहयोग करना चाहिए साथ ही कम्पनी के कार्यों को भी सुरक्षा पूर्वक कार्य करते हुए निर्वाहन करना चाहिए।

कार्यक्रम को शैलेन्द्र प्रसाद, अजय गढ़ेवाल ने भी संबोधित किया। अंत में दीपका क्षेत्र के में नये ज्वाइन किए माईनिंग स्टाफों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम का सफलता संचालन आलोक कुमार शर्मा ने किया।