Friday, October 23, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING : चीतल का मिला शव…भारी वाहन की टक्कर

KORBA BREAKING : चीतल का मिला शव…भारी वाहन की टक्कर

349

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा-कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर बरमपुर के पास बुधवार को एक चीतल का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा वन मंडल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी भारी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई होगी। स्थानीय लोगों ने शव की सुरक्षा के लिए उसे गमछे से ढककर रखा और आवारा कुत्तों को दूर भगाते रहे।

खदान में ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों ने वन विभाग के आने तक शव की रखवाली की। वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह चीतल संभवतः जंगल से भटककर डंपर पुल के निकट रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया था। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। शव पर कुछ चोट के निशान भी मिले है।