Wednesday, July 15, 2026
Home Breaking KORBA NEWS : हसदेव नदी में बहे 8 महीने के बच्चे का...

KORBA NEWS : हसदेव नदी में बहे 8 महीने के बच्चे का शव बरामद, परिवार में शोक की लहर

239
Oplus_131072

कोरबा– बांगो थानांतर्गत पाथाकछार गांव स्थित हसदेव नदी में बहे 8 महिने के बच्चे की लाश बरामद कर ली गई है। घटना स्थल से 8 किमी दूर मासूम दुष्यंत का शव पाया गया ह। मां नदी किनारे बच्चे को रखकर नहाने के लिए गई हुई थी,इसी दौरान खेलते खलते बच्चा पानी में गिर गया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल पसर गया है।

कोरबा जिले के पाथा गांव के पास बहने वाली हसदेव नदी में डूबे 8 महिने के मासूम बच्चे की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। घटना स्थल से 8 किमी दूर बच्चे की लाश जलकुंभी के बीच फंसी हुई पाई गई है। दो दिन पूर्व बच्चे की मां उसे लेकर नदी के पास नहाने के लिए गई हुई थी।

मासूम को नदी के पास रखकर मां नहा रही,थी इसी दौरान बच्चा खेलते-खलते पानी में डूब गया। मां ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इस बीच वह भी पानी में डूब गई थी,जिसे एक चरवाहे ने बचा लिया था। मासूम दुष्यंत की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।