रेव पार्टी में करैत सांप का जहर, FSL की रिपोर्ट में क्‍या-क्‍या..पढ़े हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल होने वालों की सनक…

0
94

दिल्ली। नोएडा की रेव पार्टियों में नशे के लिए इस्तेमाल हो रहे सांपों के जहर के मामले में एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। खबर है कि नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर की जांच के लिए जयपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) में भेजे थे और रिपोर्ट में बताया गया है कि ये कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर था।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। चलिए बताते हैं कि आखिर रेव पार्टी में होता क्या है।

कुछ अमीरों के चोचले और युवाओं का शो ऑफ

पिछले कुछ सालों में दिल्ली एनसीआर में रेव पार्टियों का कल्चर बढ़ गया है। साफ कहें तो यह कुछ अमीरों की चोचलेबाजी और शो ऑफ करने का तरीका है। उन्हें इन पार्टियों में जाकर वह ‘किक’ मिलता है जिसे वे अपना सुकून कहते हैं। उनकी नजरों में ये पार्टियां नॉर्मल सी बात हैं।

सीक्रेट तरीके से होती है तैयारी

हालांकि पिछले कुछ सालों में युवाओं के बीच रेव पार्टी का क्रेज बढ़ा है। इसके लिए सीक्रेट तरीके से सोशल मीडिया ग्रुप बनाया जाता है। इन व्हाट्सएप ग्रुप में रेव पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को जोड़ा जाता है। लोग इन पार्टियों में मौज मस्ती हैं।

नशे के लिए लोग पार कर देते हैं सारी हदें

मौज मस्ती से उनका मतलब लड़कियां, नशा, दारू, सपेरे, सांप, सांपों के विष, ड्रग्स, लड़कियां, लाउड म्यूजिक और डांस से होता है। रेव पार्टी इन सारी चीजों का कॉकटेल होता है। जहां लोग नशा करने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। इसलिए इन पार्टियों में नशे के लिए अलग-अलग प्रयोग किए जाते हैं।

विदेश से बुलाई जाती हैं लड़कियां

गोवा, मुंबई, दिल्ली में यह पार्टियां होना आम बात है मगर एनसीआर, जयपुर, लखनऊ और बेंगलुरु के लोग भी अब इसकी जद में आ रहे हैं। इन पार्टियों में लोग ऐसे ड्रग्स लेकर पूरी रात नाचते हैं। ये पार्टियां बड़े-बड़े होटल्स, फार्म हाउस में होती हैं। यहां बड़ी-बड़ी गाड़ियों से लोग आते हैं। एक-एक पार्टी के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए जाते हैं। इन पार्टियों के लिए लड़कियां भी होती हैं। कई बार बाहर से विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती हैं। जो पार्टी में मौजूद लोगों का मनोरंजन करती हैं। नशे में लोग उनके साथ संबंध भी बनाते हैं।

नशे में पूरी रात डांस करते हैं लोग

इन पार्टियों में लोग अपने बजट के हिसाब से नशा करते हैं। वे ऐसा ड्रग्स लेते हैं जिसके बाद 7-8 घंटे तक डांस कर सकते हैं। अधिकतकर लोग एसिड और इक्सटैसी नामक ड्रग्स लेते हैं। जिन पर बैन लगाया गया है मगर ये रेव पार्टियों में आसानी से उपलब्ध होते हैं। रेव पार्टी में जिनके पास पैसा होता है वे तो महंगे से महंगा ड्रग्स और सांपों के विष वाला ड्रग्स भी लेते हैं मगर जिनके पास नहीं होता वे हशीश या गांजे से भी काम चला लेते हैं।

जहरीले सांपों का इस्तेमाल

जिस रेव पार्टी मालमे में एल्विश यादव का नाम सामने आया है उसे एस्कोर्ट एजेंसी के जरिए लोगों का बुलाया गया था। इस पार्टी के लिए बाहर से विदेशी लड़कियां भी बुलाई गईं थीं। वहीं पुलिस की जांच में कोबरा सहित 9 जहरीले सांप भी बरामद हुए थे। इन पार्टियों में सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स पर्सन के भी नाम सामने आ चुके हैं।

पूरी तरह बैन हैं ये पार्टियां

ये पार्टियां रात के समय की जाती हैं। इस बारे में किसी को खबर तक नहीं चलती। ये पार्टियां पूरी तरह से बैन हैं फिर भी गुपचुप तरीके से की जाती हैं। लोग इन पार्टियों में अलग-अलग तरह का नशा करते हैं। यह उनके लिए एंजॉयमेंट होता है। रेव पार्टियों में काफी लाउड म्यूजिक बजता है। 60 हजार वॉट तक भी चला जाता है।

इस तरह की पार्टी में कोई रोक-टोक नहीं होती।लड़के-लड़कियां करीब आते हैं। वे नशे के लिए सापों से भी खुद को डंसवाते हैं। इन पार्टियों में सपेरे भी बुलाए जाते हैं, जो सांपों का खेल दिखाते हैं। कुल मिलाकर रेव पार्टियों में लोग नशे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।