Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Voting LIVE: शाम 5 बजे तक 58 प्रतिशत वोटिंग; बंगाल में सबसे ज्यादा 78 प्रतिशत मतदान

0
124

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 Voting: छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर छठे चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक 58 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई है। बंगाल में सबसे ज्यादा 78 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी भी मतदान केंद्रों में वोटर की लाइन लगी है। अंतिम आंकड़े आने तक मतदान प्रतिशत और बढ़ स​कता है।

 

 

Lok Sabha Election 2024 Voting: छठे चरण में तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस फेज में उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।

 

Lok Sabha Election 2024 Voting: यूपी के चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला इस चरण में होने जा रहा है।

 

 

Lok Sabha Election 2024 Voting: इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं।