Mission 2023: लिस्ट तैयार, सितंबर में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है कांग्रेस

423

 

भोपाल। Mission 2023: इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सितंबर में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में 70 सीटों के प्रत्याशियों नाम घोषित हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ऐसे 66 सीटों का दौरा कर रिपोर्ट कमल नाथ को सौंप चुके हैं।

Mission 2023: सूत्रों के अनुसार केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा कार्यकर्ताओं से उनकी राय ली जा रही है। इनकी रिपोर्ट, पार्टी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के सर्वे के आधार पर जो नाम सामने आएंगे, उन पर स्क्रीनिंग कमेटी विचार कर केंद्रीय संगठन को प्रस्ताव देगी।

0. जहां कोई विवाद नहीं उन क्षेत्रों के नाम पहली सूची में

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की तैयारी उन क्षेत्रों के प्रत्याशी पहले घोषित करने की है, जहां कोई विवाद नहीं है और एक ही नाम है। इनमें अधिकतर सीटें वे हैं, जहां पार्टी लगातार तीन बार से चुनाव हार रही है।

इसके साथ ही कुछ विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां वर्तमान विधायक को ही प्रत्याशी बनाया जाना है। ऐसी सीटों पर प्रत्याशी सितंबर में घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के वर्तमान में 95 विधायक हैं।