Saturday, July 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी,...

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, गडकरी समेत 40 नेताओं में बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल

469

नई दिल्ली। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह , राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 प्रमुख नेता छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रचार करेंगे।

 

 

Mission 2023: अन्य स्टार प्रचारकों में ओपी माथुर, मनसुख मांडविया, योगी आदित्यनाथ, अर्जुन मुंडा, अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, रामेश्वर तेली, देवेंद्र फडणवीस, बाबूलाल मरांडी, रविशंकर प्रसाद, अरूण साव, डॉ रमन सिंह, सरोज पांडेय, अजय जामवाल, नितिन नबीन, पवन साय, साक्षी महाराज, केशव प्रसाद मौर्या, मनोज तिवारी, नित्यानंद राय, बृजमोहन अग्रवाल, रवि किशन और सतपाल महाराज शामिल हैं।

 

 

Mission 2023: इसके अलावा छत्तीसगढ़ से नारायण चंदेल, रामविचार नेताम, गौरीशंकर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, मधुसूदन यादव, संतोष पांडेय, गुहाराम अजगले, गुरू बालदास साहेब, रामसेवक पैकरा, सुश्री लता उसेंडी और चंदूलाल साहू भी चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तथा दो नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।