Saturday, April 11, 2026
Home Breaking CG BREAKING: मितानिन और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, मामला दर्ज…

CG BREAKING: मितानिन और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, मामला दर्ज…

173

पेंड्रा– स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ मितानिन और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बचरवार गांव में पदस्थ मितानिन रीता राठौर और परिवार वालों के साथ बीते 8 सितंबर को शाम 4 बजे गौरेला के लालपुर गांव में घर में घुसकर महिलाओं सहित अन्य लोगों ने मारपीट की थी।

मारपीट का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गौरेला थाने में पांच नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस एक्ट की 6 अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार मारपीट बच्चों और महिलाओं से की जा रही है और मारपीट करने वालों में भी महिलाएं शामिल हैं।

बहरहाल गौरेला पुलिस ने इस मामले में गुलाबा बाई, पुतली बाई, उमा बाई, सल्लू राठौर, महेंद्र राठौर व अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 115(2), 190, 191(2), 296, 333, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।