Thursday, April 23, 2026
Home Breaking मोहन मरकाम को कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए दी बड़ी जिम्मेदारी…

मोहन मरकाम को कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए दी बड़ी जिम्मेदारी…

144

रायपुर- मोहन मरकाम को कांग्रेस ने झारखंड चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कई नेताओं को एआईसीसी वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया है। जिसमें मोहन मरकाम का नाम शामिल है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। झारखंड विधानसा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।