Saturday, March 7, 2026
Home क्राइम MP Crime News : बीवी ने लगाया परफ्यूम तो बौखला गया पति, गुस्से...

MP Crime News : बीवी ने लगाया परफ्यूम तो बौखला गया पति, गुस्से में पति ने मार दी सीने में गोली, हालत गंभीर

332

ग्वालियर। MP Crime News : ग्वालियर में पत्नी ने परफ्यूम क्या लगाया उसकी जान पर बन आई। पत्नी परफ्यूम लगाकर घर से बाहर जाने की तैयारी कर रही थी। इस परफ्यूम की खुश्बू सूंघकर पति बौखला गया और इस बौखलाहट के चलते उसने पत्नी को गोली मार दी और गोली मारकर फरार हो गया।

परफ्यूम की खुश्बू सूंघकर पति बौखला गया 

सीने में गोली लगते ही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पति अपराधी प्रवृत्ति का है और एक साल पहले ही चोरी के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरु की जांच

अपराधी किस्म का है पति

दरअसल बिजौली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा की रहने वाली नीलम जाटव की शादी 8 साल पहले बामोर जनकपुर टेकरी निवासी महेंद्र जाटव के साथ हुई थी। महेंद्र जाटव चोरी करने का आदी था जिसे जेल हो गई थी जेल हो जाने पर पत्नी अपने मायके में आकर रहने लगी। जब एक साल पहले 4 साल की सजा काटने के बाद वहां जेल से छूट कर आया तो पत्नी के साथ मायके में ही आरोपी रहने लगा।

इतना तैयार होकर वह कहां जा रही हो?

शुक्रवार जब पत्नी घर पर परफ्यूम लगाकर बाहर जाने की तैयारी कर रही थी कि तभी पति ने उससे पूछा कि इतना तैयार होकर वह कहां जा रही हो। बस फिर क्या था इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा तभी पति ने गुस्से में आकर कमर से कट्टा निकालकर पत्नी के सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही लहूलुहान होकर पत्नी जमीन पर गिर गई और पति उसे वहीं छोड़ फरार हो गया।

सीने में मार दी गोली

घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वह अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।