Sunday, September 13, 2026
Home दुर्घटना Muharram : दुखद हादसा…! ताजिया दफनाते समय करंट की चपेट में आया...

Muharram : दुखद हादसा…! ताजिया दफनाते समय करंट की चपेट में आया 4 युवक… 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत VIDEO

465

धौलपुर। Muharram : मोहर्रम के अगले दिन शेरगढ़ किले के पास कर्बला में ताजिया दफनाने 4 युवक करंट की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से 3 युवकों की जहां दर्दनाक मौत हो गई है वहीं एक हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि, ये चारों युवक अपने कंधे पर इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया लेकर कर्बला जा रहे थे। इस्लामपुरा और शैतान पुरा के रहने वाले युवक मूवीन, अनवर, रिहान और वसीम करंट की चपेट में आ गए। चारों युवक अपने कंधे पर ताजिया लेकर कर्बला की ओर जा रहे थे, तभी ताजिया ऊंचा होने की वजह से 11 हजार केवी के तार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चारों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने 1 घंटे तक चारों को सीपीआर दी। इसके बाद एक युवक वसीम को होश आ गया जबकि तीन लोगों की मौत हो गई