Tuesday, March 17, 2026
Home Breaking Breaking: खनिज अधिकारी पर नगर सैनिक भारी..चार महीने से कार्यालय में बैठकर...

Breaking: खनिज अधिकारी पर नगर सैनिक भारी..चार महीने से कार्यालय में बैठकर कर रहे कलाकारी, पढ़े कैसे…

421

कोरबा। खनिज अधिकारी पर नगर सैनिक भारी पड़ रहे है। चार महीने से माखन और दिलीप दफ्तर में बैठकर अवैध कारोबारियों से कलाकारी कर रहे है।

बता दें कि आज खनिज अधिकारी ने डिपार्टमेंट में अटैच नगर सैनिकों का नया पोस्टिंग आदेश जारी किया है। जारी आदेश में चार महीना से दफ्तर में पदस्थ दिलीप रात्रे और माखन खरे को यथावत रखते हुए लोगो की चर्चा को सही साबित कर दिया है। जारी आदेश में शिव जांगड़े ,पवन कंवर , दिलीप रात्रे और माखन खरे को कार्यालय पदस्थ किया गया है। खनिज जांच नाका कटघोरा में देवराज सोनी और धर्मेंद्र गुप्ता को पदस्थ किया गया है। इसी तरह खनिज चौकी राहाडीह में प्रेम राजपूत, अनवर मोहम्मद और मणिशंकर कश्यप को पदस्थ किया है। खनिज जांच चौकी सराई सिंगार में धर्म लाल, नरेंद्र वर्मा, अजय राठौर और घनश्याम खूंटे को पदस्थ किया है। वही खनिज जांच नाका उरगा में संजीव लहरे ,अशी खरे और रविशंकर राजवाड़े को पदस्थ किया गया है।