Friday, September 18, 2026
Home कोरबा Korba Breaking :कलेक्टर के निर्देश पर 12 राखड़ लोड गाड़ियों पर की...

Korba Breaking :कलेक्टर के निर्देश पर 12 राखड़ लोड गाड़ियों पर की गई कार्रवाई.. ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप…

313

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा टीएल बैठक में दिए गए निर्देश के बाद एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा और आरटीओ शशिकांत कुर्रे, पुलिस की टीम द्वारा 12 राखड़ लोड गाड़ियों पर विभिन्न धाराओं (तिरपाल,रिफलेक्टर, नो पार्किंग) में चालानी कार्यवाही से 18000 की पेनाल्टी वसूल की गई। प्रशसान के संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार से राजस्व, आरटीओ, पुलिस की जॉइंट टीम जाँच का दायरा बढाते हुए कार्यवाही करेगी। राखड़ परिवहन में लगे वाहनों द्वारा एग्रीमेंट के विपरीत परिवहन पर कार्यवाही की जाएगी।