Sunday, November 1, 2026
Home Breaking युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर को पत्थर से कुचला…

युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर को पत्थर से कुचला…

249

The Duniyadari:दुर्ग- इस्पात नगरी के नाम से देश में मशहूर भिलाई में एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों में उनके सिर को पत्थर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को लेकर कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के का है। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में मृतक के दोस्त ही शामिल हो सकते हैं।

यही वजह है कि पुलिस मृतक के दोस्तों के साथ कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। हत्या की वजहों का जल्द की खुलासा होने का अनुमान है।