Thursday, May 7, 2026
Home Breaking “सुमन के बिना अच्छा नहीं लग रहा है…इसलिए मैं जा रहा हूं....

“सुमन के बिना अच्छा नहीं लग रहा है…इसलिए मैं जा रहा हूं. मेरा अस्थि विसर्जन सुमन के साथ ही करना.”

175
Oplus_131072

बरेली– “सुमन के बिना अच्छा नहीं लग रहा है. 22 साल में वे लोग कभी अलग नहीं हुए और वह सुमन के बिना नहीं रह सकता. सुमन की बहुत याद आ रही है, इसलिए मैं जा रहा हूं. मेरा अस्थि विसर्जन सुमन के साथ ही करना.” ये बात कहकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. साथ ही मौत से पहले एक वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकार्ड किया था.

बता दें कि बारादरी के मोहल्ला संजयनगर में कबाड़ वाली गली में रहने वाले मुरारी नाम के एक युवक की पत्नी की मौत हो गई थी. इससे दुखी होकर उसने भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली. उसने मौत को गले लगाने से पहले अपनी की वजह मोबाइल में वीडियो बनाकर रिकार्ड कर दिया था. साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.

जानकारी के अनुसार, युवक किसी से भी बात नहीं करता था. उसने अपनी जान अपने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर जान दी है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की लाश के पास से सुसाइड नोट और मोबाइल में एक वीडियो मिला है. जिसमें उसने अपनी मौत की वजह बताई थी.