Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ Old School Building : स्कूल भवन की छत गिरा…दो लोग दबे

Old School Building : स्कूल भवन की छत गिरा…दो लोग दबे

255

अकलतरा। Old School Building : अकालतारा क्षेत्र के एक जर्जर प्राथमिक विद्यालय में मरम्मत कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, घटना उस वक्त हुई जब जर्जर स्कूल को मरम्मत के लिए तोड़ा जा रहा था, उसी दौरान छत गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और तुरंत ही घायल दो लोगों को निकालकर बलौदा अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक बलौदा के जावलपुर गांव में प्राथमिक स्कूल की भवन जर्जर हो गयी थी, जिसकी मरम्मत का काम चल रहा था, इसी दौरान जर्जर भवन की छत गिर (Old School Building) गयी, इस घटना में महुदा गांव के रहने वाले दो लोग घायल हो गये।