Saturday, July 27, 2024
HomeदेशOMG: कुत्ता खा गया 3 लाख रुपए के नोट, अब मालिक को...

OMG: कुत्ता खा गया 3 लाख रुपए के नोट, अब मालिक को करना पड़ रहा है ये काम

पेंसिल्वेनिया(अमेरिका)। OMG: लोगों को कुत्ता पालना बहुत पसंद है, वे पालतू कुत्तों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। यूं तो कुत्ते काफी वफादार होते हैं मगर कभी कभी उन्हें समझ पाना परेशानी भरा होता है। ऐसी ही एक घटना में अमेरिका के एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को गंभीर परेशानी में डाल दिया है।

 

दरअसल अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के रहने वाले क्लेटन और कैरी लॉ नाम के कपल्स एक कुत्ते को पालते हैं। उन्हें हाल ही में पता चला कि उनके घर में रखे 4,000 डॉलर अचानक गायब हो गए हैं। भारतीय रुपए के लिहाज से इनकी कुल वैल्यू लगभग 3 लाख रुपए होती है।

 

 

जब घर में जमा पैसे गायब हो गए तो लॉ दंपत्ति ने काफी खोजबीन के बाद उन्हें सच्चाई का पता चला। पता चला कि पालतू कुत्ते ने घर में रखे डॉलर के नोट खा लिए हैं। तब वो क्या करते। वे तुरंत अपने पालतू कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले गए।

उन्होंने बैंक जाकर अपनी परेशानी को बताया। बैंक वालों से सुझाव दिया कि यदि नोट का सीरियल नंबर मिल जाए तो वे इन्हें बैंक में जमा करा सकते हैं। इसके बाद से दंपत्ति कुत्ते के मल और उल्टियों को इकट्ठा कर रहे हैं। उन्हें कुत्ते के मल और उल्टी से नोट एकत्रित हुए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

 

अमरीकी न्यूजपेपर इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने भारतीय रुपए के लिहाज से 2 लाख 95 हजार के नोट मिले हैं। कपल ने एक वीडियो में बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें अपनी जिंदगी में ऐसा काम करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments