Wednesday, April 29, 2026
Home खेल Pro Hockey League: भारतीय महिला टीम ने दिखाया दम, स्पेन को इतने...

Pro Hockey League: भारतीय महिला टीम ने दिखाया दम, स्पेन को इतने गोल से हराया

278

Sports Desk। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने शनिवार को एफआईएच प्रो हॉकी लीग (FIH Pro Hockey League) में स्पेन (Spain Women Hockey Team) को पहले मैच में 2-1 से हरा दिया। स्पेन ने इस मैच में आक्रामक हॉकी खेली और भारतीय खिलाड़ियों ने डटकर उसका सामना किया। मेजबान टीम अंत में मौकों का फायदा उठाने में सफल रही और उसने ये मैच अपने नाम किया।

बता दें कि भारतीय महिला टीम पहली बार प्रो हॉकी लीग में हिस्सा ले रही है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। स्पेन को चौथे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन स्पेनिश खिलाड़ी का शॉट साइड नेट में चला गया।

स्पेन ने यहां अटैक किया था और भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर पेनाल्टी कॉर्नर लिया जिसे वो गोल में तब्दील नहीं कर पाई। स्पेन ने आक्रामक हॉकी खेलना चालू रखा और आठवें मिनट में भी उसने एक हमला किया लेकिन इस बार भी टीम नाकाम रही। इसी मिनट में भारतीय खिलाड़ी नेहा ने अकेले दौड़ते हुए स्पेन के घेरे में प्रवेश किया लेकिन तमाम कोशिश के बाद वह गोल नहीं कर पाईं।