Sunday, August 23, 2026
Home देश Rahul Gandhi Nyay Yatra: न्याय यात्रा के अमेठी पहुंचने से पहले रायबरेली...

Rahul Gandhi Nyay Yatra: न्याय यात्रा के अमेठी पहुंचने से पहले रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका, गांधी परिवार के करीबी नेता का पार्टी से इस्तीफा

566

अमेठी/रायबरेली। Rahul Gandhi Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा के अमेठी पहुंचने से पहले रायबरेली में कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। गांधी परिवार के करीबी कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राहुल देव सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने जिलाध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा है। बता दें कि राहुल देव सिंह का गांधी परिवार के साथ बहुत नजदीक का रिश्ता रहा है। राहुल गांधी की यात्रा अमेठी में पहुंचने से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

इधर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शामिल होने और इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारें को लेकर अखिलेश यादव ने दो टूक कहा है कि सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी यात्रा में शामिल होगी। सपा नेता ने कहा कि 2024 का चुनाव संविधान बचाने का है। यूपी सीट बंटवारें पर अभी बातचीत हो रही है।

कांग्रेस को 17 सीटें ऑफर

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन बचाने की आखिरी कोशिश करते हुए कांग्रेस को 17 सीटें ऑफर की हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर 17 सीट देने की बात कही गई है। इस बीच सपा ने 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।