गौरेला पेंड्रा मरवाही। Raid Big Breaking :जिले में विगत एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान व्यापारियों द्वारा स्टॉक से अधिक अवैध रूप से भंडारित धान की जांच पड़ताल की जा रही है।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की टीम ने विभिन्न व्यापारियों के गोदामों का अस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केसरवानी ट्रेडर और नीलेश एंड कंपनी मंगली बाजार गौरेला के यहां स्टॉक से अधिक होने पर 30 क्विंटल धान जप्त की गई।
इसके पूर्व भी, जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान (Raid Big Breaking) खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।
खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान जब्त किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पटेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला (Raid Big Breaking) शामिल है।
The Duniyadari: Raipur- छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड CSMCL में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में 115 करोड़ रुपये के फर्जी ओवरटाइम भुगतान...