Thursday, October 22, 2026
Home क्राइम Raipur Crime : शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम के करीबी पप्पू...

Raipur Crime : शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम के करीबी पप्पू ढिल्लन गिरफ्तार, एसीबी-ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई…

428

Raipur Crime : रायपुर। दो हजार करोड़ कथित शराब घोटाला मामले में एक बड़ी खबर आ रही है। शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को हिरासत में लिया गया है।

 

 

Raipur Crime : बता दें कि नेहरू नगर निवासी शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन के बंगले में एसीबी ने छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन घर पर नहीं थे। जांच में एसीबी की टीम को बंगले से 28 लीटर विदेशी शराब मिली।

 

Raipur Crime : सुपेला पुलिस ने पप्पू ढिल्लन के बंगले में पहुंची और 28 लीटर विदेशी शराब को आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत जब्त कर लिया। कारोबारी ढिल्लन के बेटे 28 वर्षीय जसजीत सिंह ढिल्लन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।