Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized Rape Case : नगर परिषद अध्यक्ष पति पर महिला ने लगाया दुष्कर्म...

Rape Case : नगर परिषद अध्यक्ष पति पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप…पतिदेव फरार

203

झाबुआ। Rape Case : मध्य प्रदेश के झाबुआ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगर परिषद अध्यक्ष के पति के खिलाफ थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार करवड़ निवासी एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि नगर परिषद अध्यक्ष पति योगेश गामड़ 2021 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद आरोपी योगेश गामड़ फरार हो गया है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत (Rape Case) पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376,506,376,2(n) धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी की तलाश कर रही है। चूंकि मामला नगर परिषद अध्यक्ष से जुड़ा है, इसलिए पुलिस इसमें बारीकी से जांच कर रही है।