RBSE 10th Result 2023: RBSE Rajasthan Board 10th result today, know timing, list of official websites
RBSE 10th Result 2023
राजस्थान, RBSE 10th Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2023) जारी करने जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी किया जा सकता है।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर दोपहर 1 बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। आरबीएसई के छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
पिछले साल यानी 2022 में आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 8,77,849 छात्र उत्तीर्ण हुए। परिणाम 13 जून को घोषित किया गया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.29 प्रतिशत था और लड़कों और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 81.62 प्रतिशत और 84.38 प्रतिशत था।
वहीं 2021 में कोविड-19 के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था और कोई योग्यता सूची जारी नहीं की गई थी। परिणामों की गणना एक वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के आधार पर की गई थी।
  • RO12618-2