Thursday, October 22, 2026
Home कोरबा Robbery In Bank : इंडियन बैंक की दीवार में चोरों ने लगाई...

Robbery In Bank : इंडियन बैंक की दीवार में चोरों ने लगाई सेंध, पुलिस में मचा हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे के सहारे चोरों की तलाश शुरु

473

कोरबा। Robbery In Bank : उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा में संचालित इंडियन बैंक में सेंधमारी की घटना सामने आई है। चोरों ने बैंक के पीछे मौजूद दीवार में सेंधमारी कर भीतर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है,कि बैंक भाजपा नेता किशन साव के मकान में संचालित है।

इस वारदात में कितने की चोरी हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। उरगा पुलिस बैंक के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।