Sunday, April 26, 2026
Home Breaking संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए CM अरविंद केजरीवाल...

संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए CM अरविंद केजरीवाल को किया याद, बोले- ‘जेल हमारे…’

220
Oplus_131072

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी . संजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में शिक्षा-स्वास्थ्य का स्तर बेहतर हो, बिजली-पानी और माताओं-बहनों की बस यात्रा फ्री हो. ये सपना दिल्ली में सच करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता दिवस के दिन जेल में हैं.

संजय सिंह ने ये भी लिखा कि देश को खुशहाल बनाने का अभियान जारी रहेगा. जेल हमारे संकल्प को तोड़ नहीं सकती. संजय सिंह का यह बयान उस समय आया है जब पूरा देश 78वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.

दो दिन पहले केंद्र पर साधा था निशाना

2 दिन पहले उन्होंने मोदी सरकार ओर BJP नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पूंजीपति को बचाने और उनकी संपत्ति को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेबी के चेयरमैन PM के पूंजीपति मित्रों की बेनामी कंपनियों में निवेश कर रहे थे तब वो कहा था. उस समय ED, CBI और IT कहां सो रही थी?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा करते हैं उन्होंने लाखों फर्जी कंपनियां बंद करा दी. यहां तो सेबी प्रमुख बुच की कंपनी का पता ही फर्जी निकला. उनकी कई कंपनी एक ही पते पर और कंपनी का ऑडिट करने वाली फर्म दोनों दर्ज हैं. जांच करने पर वहां कंपनी का कोई प्रमाण नहीं मिला.

बेनामी कंपनियां भारत में अडानी की कंपनी में हजारों करोड़ रुपये लगाकर फर्जी तरीके से शेयर का दाम बढ़ाती हैं. इसी घोटाले की जांच SEBI प्रमुख को करनी थी. इसी बेनामी फंउ में खुद उनका निवेश है. मोदी जी JPC से जांच कराओ वरना लोग समझेंगे, “चौकीदार ही चोर है”.