Saturday, October 24, 2026
Home Uncategorized साय कैबिनेट की बैठक आज , ले सकते है महत्वपूर्ण निर्णय।

साय कैबिनेट की बैठक आज , ले सकते है महत्वपूर्ण निर्णय।

316

the duniyadari रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी. कैबिनेट मीटिंग मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी. बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारी की समीक्षा हो सकती है. प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ फसलों के लिए खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी. किसानों,अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं. साथ ही बैठक में शिक्षा विभाग में युक्ति युक्तिकरण के लिए फैसला लिया जा सकता है.