Friday, October 23, 2026
Home Uncategorized नाले की दीवार गिरने से दो मज़दूरों की मौत

नाले की दीवार गिरने से दो मज़दूरों की मौत

284

the duniyadari कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है. निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. वहीं दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.